1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. रुझानों में हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना तय, भाजपा पिछड़ी

रुझानों में हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना तय, भाजपा पिछड़ी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 23, 2019 10:40 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 10:40 am IST

भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा 31 सीटों पर बढ़त बनाने के साथ पहले स्थान पर है।

Hemant Soren set to become chief minister in trends, BJP backward- India TV Hindi
Hemant Soren set to become chief minister in trends, BJP backward

रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चल रहा है। झामुमो गठबंधन 42  सीटों पर आगे चल रहा है। ऐसे में हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हेमंत सोरेन एक सीट पर आगे और एक सीट पर पीछे चल रहे हैं।

भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा 31 सीटों पर बढ़त बनाने के साथ पहले स्‍थान पर है। कांग्रेस 11 सीटों पर बढ़त के साथ तीसरे स्‍थान पर है। जेवीएम 3, एजेएसयू 4 और अन्‍य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा।

इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024