1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. यह बेहद खराब बात है कि लोग शराब पीने के लिए बिहार से झारखंड आते हैं: नीतीश कुमार

यह बेहद खराब बात है कि लोग शराब पीने के लिए बिहार से झारखंड आते हैं: नीतीश कुमार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2019 06:44 am IST,  Updated : Sep 08, 2019 06:44 am IST

नीतीश ने शनिवार को रांची में कहा कि यह कितनी खराब बात है कि बिहार में जो लोग शराब पीना चाहते हैं वे इस काम के लिए झारखंड चले आते हैं।

Bihar CM Nitish Kumar | PTI File- India TV Hindi
Bihar CM Nitish Kumar | PTI File

रांची: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने कहा है कि यदि उनकी पार्टी झारखंड में सत्ता में आती है तो वह बिहार की तरह यहां भी पूर्ण शराबबंदी लागू करेगी। नीतीश ने शनिवार को रांची में कहा कि यह कितनी खराब बात है कि बिहार में जो लोग शराब पीना चाहते हैं वे इस काम के लिए झारखंड चले आते हैं।

रांची में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे समाज की अनेक कुरीतियां समाप्त हो जाती हैं और सामाजिक तानाबाना स्वस्थ और मजबूत होता है। उन्होंने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पार्टी की राज्य इकाई को जोश से भरते हुए कहा कि उसे जनता के बीच में शराबबंदी के मुद्दे को जोरशोर से ले जाना चाहिए। 

उन्होंने BJP की सरकार और सीएम का नाम लिए बिना कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी जरूरी है। नीतीश ने कहा कि यह बड़ा ही अशोभनीय है कि बिहार में शराब की लत वाले लोग शराब पीने के लिए झारखंड का रुख करते हैं। उन्होंने झारखंड के विकास के लिए 5 मंत्र दिए। पहला CNT एवं SPT ऐक्ट में छेड़छाड़ न हो, दूसरा पूर्ण शराबबंदी लागू करना, तीसरा क्षेत्रीय विकास (मंडलवार) की रणनीति बनाना, चौथा पिछड़ों एवं अति पिछड़ों को 27 फीसद आरक्षण देने की व्यवस्था करना और अल्पसंख्यकों के विकास पर तेजी से काम करना। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024