1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. भाजपा ने ओम प्रकाश माथुर को बनाया झारखंड चुनाव प्रभारी

भाजपा ने ओम प्रकाश माथुर को बनाया झारखंड चुनाव प्रभारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 06:00 pm IST

आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। 

OM Prakash Mathur- India TV Hindi
ओम प्रकाश माथुर (फाइल फोटो) Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव को झारखंड चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया।

भाजपा ने दिया है ‘अबकी बार 65 पार’ का नारा

झारखंड में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। सूबे में कमान फिलहाल रघुवर दास के हाथों में है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार झारखंड में 65+ सीटों का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने यहां ‘अबकी बार 65 पार’ का नारा दिया है।

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। नंवबर-दिसंबर 2014 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 जबकि उसके सहयोगी आजसू को 5 सीटें मिलीं थीं। हालांकि इसके बाद झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के 6 विधायकों ने 11 फरवरी 2015 को भाजपा का दामन थाम लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024