1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. राकंपा कर्नाटक चुनाव परिणाम से अचंभित, की मतपत्र पर लौटने की मांग

राकंपा कर्नाटक चुनाव परिणाम से अचंभित, की मतपत्र पर लौटने की मांग

 Reported By: Bhasha
 Published : May 16, 2018 12:43 pm IST,  Updated : May 16, 2018 12:43 pm IST

जयंत पाटिल ने कहा कि उन्हें आश्चर्य इस बात का है कि जब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राज्य का दौरा किया था तो राज्य की जनता कांग्रेस सरकार से संतुष्ट प्रतीत हो रही थी। कल आए चुनाव परिणामों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत से नौ सीटें दूर है। भगवा दल को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने जद ( एस ) को समर्थन दिया है।

BJP’s victory in Karnataka unbelievable, says Maharashtra NCP chief Jayant Patil- India TV Hindi
राकंपा कर्नाटक चुनाव परिणाम से अचंभित, की मतपत्र पर लौटने की मांग

ठाणे: राकंपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कर्नाटक चुनाव परिणाम पर अचरज जताते हुए आगामी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बजाए मतपत्रों का इस्तेमाल करने की मांग की। कर्नाटक चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पाटिल ने दावा किया कि भाजपा की ख्याति की लहर अब कम हो रही है, इसलिए राकंपा और कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य इस बात का है कि जब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राज्य का दौरा किया था तो राज्य की जनता कांग्रेस सरकार से संतुष्ट प्रतीत हो रही थी। कल आए चुनाव परिणामों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत से नौ सीटें दूर है। भगवा दल को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने जद ( एस ) को समर्थन दिया है।

उन्होंने कल रात संवाददाताओं से कहा , ‘‘यहां तक कि सामान्य जनता और किसान तक सरकार से संतुष्ट थे। कांग्रेस वहां अच्छा कर रही थी। लेकिन ऐसा परिणाम देखना वाकई आश्चर्यजनक है। पाटिल ने चुनावों में मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग को उचित ठहराते हुए कहा कि चुनाव आयोग क्यों नहीं पुराने प्रचलन को दोबारा ला सकता जबकि यह परंपरा कई विकसित देशों में अभी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए ईवीएम पर अडे नहीं रहना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024