1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. सीएम सिद्धरामैया को कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का पक्का विश्वास

सीएम सिद्धरामैया को कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का पक्का विश्वास

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2018 05:28 pm IST,  Updated : May 12, 2018 05:28 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने आज दोहराया कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधी भाजपा के बीएस येदियुरप्पा के राज्य में सरकार बनाने के दावे के लिए उन्हें ‘मानसिक रूप से परेशान’ करार दिया।

Siddaramaiah- India TV Hindi
Siddaramaiah Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने आज दोहराया कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधी भाजपा के बीएस येदियुरप्पा के राज्य में सरकार बनाने के दावे के लिए उन्हें ‘मानसिक रूप से परेशान’ करार दिया। सिद्धरामैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्तों और समर्थकों के खिलाफ आयकर के छापे के आदेश हताशा में दिए गए क्योंकि भगवा पार्टी को पता था कि वह हारने वाली है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इस मुद्दे को चुनाव आयोग और संसद में उठाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की जीत का विश्वास जताते हुए येदियुरप्पा को ‘मानसिक रूप से परेशान’ बताया। दरअसल येदियुरप्पा ने कहा था कि 17 मई को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सिद्धरामैया ने कहा, ‘कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। इसमें कोई भ्रम नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। वह (येदियुरप्पा) मानसिक रूप से अस्थिर हैं। भाजपा को 60-65 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी।’ उन्होंने भाजपा के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024