1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक चुनाव: PM मोदी ने कहा, किसानों की वर्तमान मुश्किलें कांग्रेस की पुरानी नीतियों के कारण हैं

कर्नाटक चुनाव: PM मोदी ने कहा, किसानों की वर्तमान मुश्किलें कांग्रेस की पुरानी नीतियों के कारण हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2018 09:59 am IST,  Updated : May 05, 2018 12:34 pm IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार इस समय जोरों पर चल रहा है और अब प्रचार का आक्रामक दौर शुरू हो गया है। आज प्रधानमंत्री मोदी चार रैल‍ियां करने वाले हैं। इसमें कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की सीट शिमोगा की शिकारपुरा भी शामिल है। पीएम मोदी बुधवार से लगातार कर्नाटक में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

Karnataka election: PM Modi to address rallies in Tumkur, Shivmogga and Gadag today- India TV Hindi
कर्नाटक में आज पीएम मोदी की 4 चुनावी रैलियां, येदियुरप्पा की सीट भी शामिल

नई दिल्ली: कर्नाटक के तुमकुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस गरीब-गरीब की माला जप रही है और चुनाव जीतने के खेल खेलती रही है। उसको न तो किसानों की परवाह थी और न ही गरीबों की। लोग अब कांग्रेस से ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, गरीब, गरीब कहती रही और आज तक इस नारे से कुछ भी नहीं निकला। वे भारत के गरीबों में कोई सुधार नहीं ला पाये। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार इस समय जोरों पर चल रहा है और अब प्रचार का आक्रामक दौर शुरू हो गया है। आज प्रधानमंत्री मोदी चार रैल‍ियां करने वाले हैं। इसमें कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की सीट शिमोगा की शिकारपुरा भी शामिल है। पीएम मोदी बुधवार से लगातार कर्नाटक में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले गुलबर्गा और बल्लारी के बाद पीएम मोदी ने बंगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं आज पीएम नरेंद्र मोदी हसन जिले के नीलामंगला, च‍िकमंगलुरु की श‍िमोगा, मंगलुरु और हावेरी जिले के गडग में चुनावी रैली करेंगे।

LIVE अपडेट्स

-खाद्य प्रसंस्करण को आगे बढ़ाने के लिए हमने किसान सम्पदा योजना बनायीं हैं: PM मोदी

-मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं की क्या कारण है की तुमकुर में पीने के पानी का प्रोजेक्ट आज भी यहां अटका, भटका और लटका पड़ा हैं: PM मोदी
-2014 में पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय देवेगौड़ा जी ने घोषणा की थी कि अगर मोदी जीत गया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा मगर उस समय भी मैंने उनके प्रति आदर और सम्मान का भाव कभी नहीं छोड़ा: PM मोदी
-आज कांग्रेस के नेता वोट पाने के लिए किसानों के कर्ज का मुद्दा उठा रहें हैं और वोट पाने के लिए नई नई घोषणाएं कर रहें हैं, मगर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आजादी के 70 साल बाद तक अधिकतम समय आपके एक परिवार का राज रहा उस समय आपने किसानों के लिए क्या किया?: PM मोदी
-कांग्रेस के जो लोग आलू से सोना निकालने की बात करते थे आज उन्होंने भी किसानों को याद करना प्रारम्भ कर दिया है: PM मोदी
-आपने किसान के लिए कुछ किया होता तो मेरा किसान मिट्टी में से सोना पैदा करके दे देता: PM मोदी
-किसानों की वर्तमान मुश्किलें कांग्रेस की पुरानी नीतियों के कारण हैं: PM मोदी
-आपने ऐसा क्या किया कि इस देश के किसान कर्ज में डूब गए: PM मोदी
-कर्नाटक के ये मठ और मंदिर आस्था के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास और खेलों जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के लिए जुड़े हुए बड़े-बड़े आंदोलन हैं: PM मोदी
-कांग्रेस किसान के कर्ज पर राजनीति कर रही है: PM मोदी
-कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपते हुए खेल खेलती है: PM मोदी
-गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव कैसे आएं, इसके लिए यहां के संतो ने जो काम किए हैं, वे देश के लिए प्रेरणा देने वाले हैं: PM मोदी
-ये कर्नाटक की धरती, समाज और देश के लिए दिन-रात सोचने वाले संतों की धरती है: PM मोदी
-प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद मुझे इस धरती के वंदन का सौभाग्य मिला था: PM मोदी
-PM मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे हैं

इससे पहले गुलबर्गा की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि पिछले 4 सालों में कांग्रेस हर जगह हारी। कर्नाटक का चुनाव नौजवानों का भविष्य तय करेगा। पीएम ने कहा कि कर्नाटक की आने वाली नई सरकार के साथ मिलकर चलेगी केंद्र सरकार। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित होने जा रहा है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में यहां सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई भाजपा नेता आएंगे। पीएम मोदी ने मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला करते हुए चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024