1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. हेमा मालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे, मुकदमा दर्ज

हेमा मालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे, मुकदमा दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 01:03 pm IST

आचार संहित उल्लंघन के मामले में उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह भी फंस गए हैं।

हेमा मालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे, मुकदमा दर्ज- India TV Hindi
हेमा मालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे, मुकदमा दर्ज

मथुरा: आचार संहित उल्लंघन के मामले में उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह भी फंस गए हैं। उन पर तरौली गांव के स्वामी बाबा मंदिर में चुनावी बैठक करने का आरोप है।

Related Stories

छाता तहसील के उप जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आरडी राम ने बताया, ‘‘रालोद उम्मीदवार के खिलाफ स्वामी बाबा मंदिर में चुनावी सभा करने की शिकायत मिली थी। जिसके संबंध में उन्हें नोटिस देकर वाजिब जवाब देने को कहा गया था। लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं था इसलिए गुरुवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया था।’

कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया, ‘नरेंद्र सिंह के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मंदिर में चुनावी सभा करने तथा निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।’

गौरतलब है कि इससे पूर्व मथुरा में भाजपा की प्रत्याशी और सांसद हेमा मालिनी पर एक सरकारी स्कूल में बिना अनुमति चुनावी सभा आयोजित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। 

इस सभा के दौरान स्कूल खुला हुआ था जिससे बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान पड़ा। इस प्रकरण में भाजपा प्रत्याशी के साथ-साथ आयोजन से जुड़े भाजपा नेताओं पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा एवं पंकज शर्मा को भी नामित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024