1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. PM मोदी के Tweet पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- नया प्रधानमंत्री चुनें नागरिक

PM मोदी के Tweet पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- नया प्रधानमंत्री चुनें नागरिक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 03:52 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि दिल खुश हुआ कि प्रधानमंत्री जी भी महागठबंधन से 'महापरिवर्तन' की अपील कर रहे हैं।

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि दिल खुश हुआ कि प्रधानमंत्री जी भी महागठबंधन से 'महापरिवर्तन' की अपील कर रहे हैं।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, "दिल खुश हुआ कि प्रधानमंत्री जी भी महागठबंधन से महापरिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधानमंत्री चुनें।"

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, शरद पवार, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एम.के. स्टालिन को टैग कर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने इन सभी से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करने के लिए कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024