1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. BJP ने की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, आज हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

BJP ने की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, आज हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 12:00 am IST

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार की देर रात तक चली। बताया जा रहा है कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर विचार किया गया।

Prime Minister Narendra Modi, BJP National President Amit...- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi, BJP National President Amit Shah and party's leaders during the BJP Central Election Committee (CEC) meeting for the upcoming Lok Sabha elections, at BJP headquarters in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार की देर रात तक चली। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में यह बैठक हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव करने के लिए पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर विचार किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में BJP ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची फाइनल कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि BJP आज इन उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे बड़े राज्यों के उम्मीदवार पहली लिस्ट में शामिल होंगे।

लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी हो गई है और भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी को छोड़ अधिकतर दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर दिए हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है और जल्द ही समाजवादी पार्टी भी अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024