Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. इस बार का चुनाव 'राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद' के बीच: मनोज सिन्हा

इस बार का चुनाव 'राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद' के बीच: मनोज सिन्हा

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 13, 2019 03:07 pm IST, Updated : Apr 13, 2019 03:07 pm IST

सिन्हा ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार जब दब्बू की तरह काम कर रही थी तो ये (सपा—बसपा) नेता बिना कुछ बोले उसका समर्थन कर रहे थे।

इस बार का चुनाव 'राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद' के बीच: मनोज सिन्हा- India TV Hindi
इस बार का चुनाव 'राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद' के बीच: मनोज सिन्हा

गाजीपुर: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि इस बार का चुनाव 'राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद' के बीच हो रहा है। सिन्हा ने कहा, ''इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के लोगों की भलाई के लिए सफल परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के नेता अपने परिवार की आर्थिक उन्नति और स्वार्थ की पूर्ति के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Stories

सिन्हा ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार जब दब्बू की तरह काम कर रही थी तो ये (सपा—बसपा) नेता बिना कुछ बोले उसका समर्थन कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस बार गैर भाजपा शासित प्रदेशों में अच्छी सफलता हासिलकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी।

रेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में बीस से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी। उसी तरह केरल में शशि थरूर को इस बार भाजपा प्रत्याशी से हार का मुंह देखना पड़ेगा। इसके अलावा वहां पार्टी अन्य सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में उनकी पार्टी कई दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहां भी सीटें मिलेंगी । इसी तरह पार्टी का उड़ीसा में शानदार प्रदर्शन रहेगा।

सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार आकाश, जल और नभ तीनों में देश को सुरक्षित बना रही है। आतंक मचाने वालों या देश के दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है तो विपक्षी दल नकली तालमेल कर 'मोदी हराओ' का नारा देकर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता चुनाव में इन दलों को इस बार फिर सबक सिखाकर भाजपा को बहुमत से जिताएगी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement