1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मुख्यमंत्री योगी और प्रियंका आज अमेठी में होंगे आमने-सामने

मुख्यमंत्री योगी और प्रियंका आज अमेठी में होंगे आमने-सामने

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2019 11:38 am IST,  Updated : Apr 30, 2019 11:38 am IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की अतिविशिष्ट लोकसभा सीट में शुमार अमेठी में आज आमने-सामने होंगे।

मुख्यमंत्री योगी और प्रियंका आज अमेठी में होंगे आमने-सामने- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी और प्रियंका आज अमेठी में होंगे आमने-सामने

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की अतिविशिष्ट लोकसभा सीट में शुमार अमेठी में आज आमने-सामने होंगे। भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे अमेठी के जगदीशपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह एक चुनावी जनसभा का संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अमेठी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। 

Related Stories

प्रियंका के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका गांधी दो दिनों तक अमेठी में कैंप करके अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। 

जानकारी के मुताबिक, हैदरगढ़ के पास अमेठी सीमा में प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर के लिए हैलीपैड बनाया गया है। प्रियंका पूर्वाह्न 10.45 बजे अमेठी सीमा में प्रवेश करेंगी। कांग्रेस महासचिव यहां बाजार शुकुल मुसाफिरखाना समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करेंगी।

प्रियंका का काफिला सलोन के रास्ते दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करते हुए अमेठी पहुंचेगा। अमेठी में शाम पांच बजे प्रियंका रोड शो करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024