1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. EC में मोदी, राहुल और शाह पर कथित आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज होगी सुनवाई

EC में मोदी, राहुल और शाह पर कथित आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज होगी सुनवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2019 08:19 am IST,  Updated : Apr 30, 2019 08:20 am IST

दिल्ली में चुनाव आयोग की आज अहम बैठक है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लगे आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर सुनवाई होगी।

EC में आज मोदी, राहुल और शाह पर कथित आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई- India TV Hindi
EC में आज मोदी, राहुल और शाह पर कथित आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव आयोग की आज अहम बैठक है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लगे आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर सुनवाई होगी। चुनाव आयोग में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही तरफ से आचार संहिता के मामलों को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर राजनैतिक प्रचार के लिये सेना के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

Related Stories

आज ही सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें आयोग को पीएम मोदी और शाह के खिलाफ शिकायतों पर बिना देर किये फैसला लेने के निर्देश देने की मांग की गई है। ज़ाहिर है कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के साथ ही चुनाव आयोग की बैठक अहम हो गई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लातूर के औसा में नौ अप्रैल को एक रैली में मोदी ने युवा मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले के नायकों के नाम पर वोट डालने की अपील की थी। समझा जाता है कि महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने यहां निर्वाचन आयोग से कहा है कि प्रधानमंत्री की टिप्पणियां प्रथम दृष्टया उसके आदेशों का उल्लंघन है जिसमें उसने पार्टियों से अपने प्रचार में सशस्त्र सेनाओं का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है। 

पश्चिम बंगाल में ‘मोदी जी की वायु सेना’ पर शाह के कथित बयान पर भी फैसला आज लिया जाएगा। राहुल गांधी की मोदी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी भी निर्वाचन आयोग की जांच के घेरे में है और इस पर भी आज फैसला होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024