1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बावजूद शालिनी यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ भरा नामांकन

समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बावजूद शालिनी यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ भरा नामांकन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2019 07:00 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 07:00 pm IST

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रहीं शालिनी यादव ने भी वाराणसी से नामांकन कर दिया। टिकट कटने को लेकर शालिनी यादव ने कहा कि अगर सपा प्रमुख कहेंगे तो वह अपना नामांकन वापस ले लेंगी।

Shalini Yadav- India TV Hindi
Shalini Yadav

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रहीं शालिनी यादव ने भी वाराणसी से नामांकन कर दिया। टिकट कटने को लेकर शालिनी यादव ने कहा कि अगर सपा प्रमुख कहेंगे तो वह अपना नामांकन वापस ले लेंगी। लेकिन अगर पार्टी की तरफ से नहीं कहा जाता तो वह अपना नामांकन वापस नहीं लेंगी और पार्टी की तरफ से चुनाव लडेंगी। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सेना में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण बर्खास्त किये गये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का सोमवार को ऐलान किया है।

Related Stories

सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने वाराणसी सीट से शालिनी यादव के स्थान पर तेज बहादुर को प्रत्याशी बनाया है। तेज बहादुर ने सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। इससे पहले वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर चुके थे। तेज बहादुर ने पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा ''हमने दोबारा सपा के चुनाव चिन्ह के साथ पर्चा दाखिल किया है।’’

सपा द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव का टिकट काट दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी से ही पूछें तो बेहतर है। मालूम हो बीएसएफ के जवान रहे तेज बहादुर पिछले साल जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों को खराब खाना दिये जाने की शिकायत वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद चर्चा में आये थे। उन्हें झूठे आरोप लगाने के आरोप में जुलाई 2018 में बर्खास्त कर दिया गया था। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024