नई दिल्ली: बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का मंच गिर गया। तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुंगेर में एक जनसभा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी की सभा के दौरान मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए और मंच भरभरा कर गिर गया। मंच गिरते ही अफरातफरी मच गई। इस हादसे में कुछ लोगों को चोट भी लगी है।
Related Stories
तेजस्वी यादव मुंगेर सीट से महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी नीलम देवी के चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। नीलम देवी बाहुबली विधायक अनंद सिंह की पत्नी हैं। जानकारी के मुताबिक सभा संपन्न होते ही मंच पूरी तरह से धाराशायी हो गया। मंच गिरने की वजह क्षमता से ज्यादा मंच के ऊपर लोगों का चढ़ना बताया जा रहा है।
हालांकि मंच पर मौजूद नेता पहले ही माइक से यह घोषणा कर रहे थे कि मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए हैं इसलिए इसे खाली कर दिया जाए। लेकिन इस घोषणा का असर मंच पर मौजूद लोगों पर नहीं हुआ। आखिरकार मंच भरभराकर धाराशायी हो गया।