1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. चिराग पासवान ने दर्ज की दूसरी बार जीत, बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर भूदेव चौधरी को हराया

चिराग पासवान ने दर्ज की दूसरी बार जीत, बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर भूदेव चौधरी को हराया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2019 07:30 pm IST,  Updated : May 23, 2019 07:30 pm IST

लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग जमुई (अनुसूचित जाति) सीट से दूसरी बार चुने गए हैं।

Chirag Paswan wins Jamui Lok Sabha seat in Bihar- India TV Hindi
Chirag Paswan wins Jamui Lok Sabha seat in Bihar Image Source : CHIRAG PASWAN WINS JAMUI

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया। 

लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग जमुई (अनुसूचित जाति) सीट से दूसरी बार चुने गए हैं। उनकी जीत का अंतर पिछली बार से कहीं ज्यादा है। 

लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग ने 2014 में 85,947 वोटों के अंतर से जमुई सीट पर जीत दर्ज की थी। लोजपा ने राजग के घटक दल के तौर पर बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उम्मीदवार भूदेव चौधरी को बिहार में राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन का समर्थन प्राप्त था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024