लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा की खबर है। राज्य के आसनसोल में मतदान केंद्र संख्या 125-129 के निकट टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच जमकर झड़प हुई। इस बीच कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो की कार का शीशा तोड़ दिया।
Related Stories
बीजेपी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हार के डर से ममता बनर्जी की पार्टी बड़ी गड़बड़ी करने की कोशिश कर रही हैं। यहां से बाबुल के खिलाफ टीएमसी की मुनमुन सेन चुनाव लड़ रही हैं।
आसनसोल के बूथ नंबर 199 में टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच टकराव हो गया। एक टीएमसी पोलिंग एजेंट ने बताया, 'बूथ में बीजेपी का कोई पोलिंग एजेंट मौजूद नहीं है।' दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से सांसद प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो की कार पर पोलिंग बूथ के बाहर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले का आरोप लगाया है।