1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ईवीएम, अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग से मिला

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ईवीएम, अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग से मिला

 Reported By: IANS
 Published : May 04, 2019 08:49 am IST,  Updated : May 04, 2019 08:49 am IST

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) से मुलाकात की और प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान केंद्रों के विवरण मुहैया कराने का अनुरोध किया

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ईवीएम, अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग से मिला- India TV Hindi
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ईवीएम, अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग से मिला

 नई दिल्ली: कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) से मुलाकात की और प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान केंद्रों के विवरण मुहैया कराने का अनुरोध किया, ताकि 23 मई को मतगणना के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

Related Stories

ईसी से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से कहा, "प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे में विवरण मुहैया कराने का भी अनुरोध निर्वाचन आयोग से किया कि कैसे ईवीएम में गड़बड़ी आई और फिर उन्हें बदला गया, ताकि मतगणना के दौरान विवरण का मिलान किया जा सके।"

प्रतिनिधिमंडल में सिंघवी के अलावा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश शामिल थे। प्रनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने का भी ईसी से अनुरोध किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024