1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मध्य प्रदेश: चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु,निर्वाचन आयोग देगा 15 लाख रुपए

मध्य प्रदेश: चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु,निर्वाचन आयोग देगा 15 लाख रुपए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2019 12:38 pm IST,  Updated : May 06, 2019 05:27 pm IST

मध्य प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु।

loksabha elections- India TV Hindi
loksabha elections

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को हो रहे लोकसभा चुनाव के मतदान में तैनात दो कर्मचारियों की पिछले 48 घंटे में मृत्यु हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 48 घंटे में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। 

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह बैतूल में होम गार्ड जवान महेश दुबे का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगाये गये बैतूल कोटवार नंदू लाल नागले की भी दो दिन पहले मृत्यु हो गई। 

राव ने कहा कि महेश दुबे के परिजन को निर्वाचन आयोग ने 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की है और नंदू लाल के परिजन को भी हम सहायता राशि देंगे। मध्यप्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। इसके अलावा, छिन्दवाड़ा विधानसभा के लिए भी आज उपचुनाव हो रहा है।। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024