1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: ‘वीरू’ के अंदाज में धर्मेंद्र ने हेमामालिनी के लिये मांगे वोट, जनता ने बजाईं जमकर तालियां

लोकसभा चुनाव 2019: ‘वीरू’ के अंदाज में धर्मेंद्र ने हेमामालिनी के लिये मांगे वोट, जनता ने बजाईं जमकर तालियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 08:58 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 08:58 pm IST

मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी के लिए रविवार को उनके पति व अभिनेता धर्मेंद्र ने यहां जमकर प्रचार किया और कई जनसभओं में उनके लिये फिल्म शोले के ‘वीरू’ के अंदाज में वोट मांगे।

Hema Malini with Dharmendra- India TV Hindi
Hema Malini with Dharmendra Image Source : PTI

मथुरा: मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी के लिए रविवार को उनके पति व अभिनेता धर्मेंद्र ने यहां जमकर प्रचार किया और कई जनसभओं में उनके लिये फिल्म शोले के ‘वीरू’ के अंदाज में वोट मांगे। धर्मेंद्र ने अपने पुराने अंदाज में मतदाताओं से हेमामालिनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जाट बहुल आबादी वाले इलाकों में तीन सभाएं संबोधित कीं। उन्होंने प्रचार की शुरुआत गोवर्धन क्षेत्र में खूंटैल (जाटों की एक उपजाति) पट्टी के कस्बे सौंख से की। उन्होंने फिल्म शोले के वीरू के अंदाज में हेमामालिनी के लिए जनता से वोट मांगे।

Related Stories

जनसभा को संबोधित करते धर्मेंद्र ने कई फिल्मी डायलॉग भी बोले, जिन पर जनता ने जमकर तालियां बजाईं। मंच पर धर्मेंद के साथ भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सौंख कस्बे के गढ़वाल स्टेडियम की चुनावी सभा में अपनी सदाबहार फिल्म ‘शोले’ वाले वीरू के अंदाज में उन्होंने कहा, “अरे गांव वालों, अगर आपने हेमामालिनी को अच्छे वोटों से नहीं जिताया तो इस गांव में जो टंकी है ना... मैं उस पर चढ़ जाऊंगा।” बस, उनका कहना था कि पंडाल में तालियां गूंज उठीं।

खुद को भी एक किसान के रूप में पेश करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वो गांव का धर्मेंद्र सिंह देओल ही था जिसने मुझे आप सब का प्यारा धर्मेंद्र बनाया। फिल्मी दुनिया में प्रसिद्ध कराया। मुझ जैसे गांव के सीधे-साधे किसान को आप सबने बहुत प्यार दिया। मैं चाहता हूं कि यही प्यार अपनी सांसद को भी दें। उन्हें भारी मतों से जिताएं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024