1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सीएम योगी को चुनाव आयोग की नसीहत, भविष्य में अपने बयानों पर संयम बरतें

सीएम योगी को चुनाव आयोग की नसीहत, भविष्य में अपने बयानों पर संयम बरतें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2019 11:11 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 11:11 pm IST

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी ‘मोदीजी की सेना’ संबंधी टिप्पणी को लेकर आगाह किया, भविष्य में अपने बयानों में सावधानी बरतें। 

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी ‘मोदीजी की सेना’ संबंधी टिप्पणी को लेकर आगाह किया, भविष्य में अपने बयानों में सावधानी बरतें। योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में भारतीय सेना को 'मोदीजी  की सेना' कहा था। योगी के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी और इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी कर 5 अप्रैल तक जवाब मांगा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में एक चुनावी सभा में BJP के लिए प्रचार करते हुए भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ करार दिया था । योगी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है। यही अंतर है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर के नाम के आगे ‘जी’ लगाते हैं, ताकि आतंकवाद को बढ़ावा मिले।’’ सीएम योगी की इस टिप्पणी पर सोमवार को राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। विपक्षी नेताओं ने योगी पर हमला बोलते हुए उन पर सेना का ‘‘अपमान करने’’ का आरोप लगाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024