1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. यदियुरप्पा कर रहे थे हेलिकॉप्टर से उड़ने की तैयारी, EC के फ्लाइंग स्क्वॉड ने बैग किया चेक

यदियुरप्पा कर रहे थे हेलिकॉप्टर से उड़ने की तैयारी, EC के फ्लाइंग स्क्वॉड ने बैग किया चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 01:48 pm IST

यदियुरप्पा शिवमोगा के हेलीपैड से अपने हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे कि वहां पर चुनाव आयोग का फ्लाइंग स्क्वॉड पहुंचा और यदियुरप्पा के बैग की जांच शुरू कर दी

Election Commission flying squad checks luggage of BJP leader BS Yeddyurappa- India TV Hindi
Election Commission flying squad checks luggage of BJP leader BS Yeddyurappa at helipad in Shivamogga

बेंगलुरू। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस यदियुरप्पा के बैग की चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने जांच की है। यदियुरप्पा शिवमोगा के हेलीपैड से अपने हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे कि वहां पर चुनाव आयोग का फ्लाइंग स्क्वॉड पहुंचा और यदियुरप्पा के बैग की जांच शुरू कर दी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। सोमवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के 4 बड़े नेताओं पर 2-3 दिन के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगाई और इसके साथ चुनाव में होने वाले खर्च पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है। मंगलवार सुबह चुनाव आयोग की टीम ने बेंगलुरू में कई जगहों पर छापेमारी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024