1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. पहले चरण का मतदान 29 को, भाजपा-कांग्रेस के सभी उम्मीदवार तय नहीं

पहले चरण का मतदान 29 को, भाजपा-कांग्रेस के सभी उम्मीदवार तय नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2019 01:55 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 01:55 pm IST

कांग्रेस अब तक राज्य के 29 संसदीय क्षेत्रों में से नौ और भाजपा 18 संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर पाई है। 

पहले चरण का मतदान 29 को, भाजपा-कांग्रेस के सभी उम्मीदवार तय नहीं- India TV Hindi
पहले चरण का मतदान 29 को, भाजपा-कांग्रेस के सभी उम्मीदवार तय नहीं

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक दल जोर शोर से लगे हुए हैं। देश में सात और मध्य प्रदेश में चार चरण में वोट पड़ने वाले हैं। राज्य में पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल को छह संसदीय क्षेत्रों में होने वाला है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां पांच ससंदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस दो ही उम्मीदवारों के नाम तय कर पाई है।

Related Stories

देश के चौथे चरण और मध्य प्रदेश के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट व छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके साथ ही इसी दिन छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव भी होगा। 

भाजपा ने छह में से पांच संसदीय क्षेत्रों- सीधी से वर्तमान सांसद रीति पाठक, जबलपुर से राकेश सिंह, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट से ढ़ाल सिह बिसेन और शहडोल से कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाली हिमाद्री सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अभी छिंदवाड़ा से उम्मीदवार के नाम का ऐलान होना बाकी है। 

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अब तक छह में से सिर्फ बालाघाट व शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नाम का चयन कर पाई है। कांग्रेस मंथन के दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया से लेकर प्रदेषाध्यक्ष कमलनाथ तक कई नेता जल्दी ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने की बात दोहराते आ रहे हैं। 

कांग्रेस अब तक राज्य के 29 संसदीय क्षेत्रों में से नौ और भाजपा 18 संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर पाई है। 

ज्ञात हो कि, राज्य में चार चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। इसके लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन भी शुरू हो चुके हैं। पहले चरण की छह संसदीय क्षेत्रों में पांच पर भाजपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024