नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पर लगे आरोपों के बाद क्रिकेटर हरभजन सिंह उनके समर्थन में उतर गए हैं। हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है कि गौतम गंभीर कभी भी किसी महिला के बारे में खराब बात नहीं करते।
Related Stories
हरभजन सिंह ने लिखा ‘’गौतम गंभीर के बारे में कल की घटना को जानकर स्तंभित हूं, मैं उन्हें (गौतम गंभीर) को अच्छी तरह जानता हूं, और वह किसी महिला के बारे में खराब बात नहीं करते, वह जीतें या हारें यह अलग विषय है लेकिन यह व्यक्ति इन सभी चीजों से ऊपर है।’’
गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाया है कि गौतम ने उनके बारे में आपत्तिजनक पोस्टर बटवाए हैं। हालांकि गौतम गंभीर ने इन आरोपों को नकारते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपों का सबूत लाने या फिर राजनीति छोड़ने का चैलेंज दिया है। गौतम गंभीर ने इस मामले को लेकर मानहानि का नोटिस भेजने की बात भी कही है।