1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मतगणना के दिन हिंसा की आशंका, गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से अलर्ट रहने को कहा

मतगणना के दिन हिंसा की आशंका, गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से अलर्ट रहने को कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2019 05:45 pm IST,  Updated : May 22, 2019 10:46 pm IST

गृह मंत्रालय गुरुवार 23 मई को मतगणना के संबंध में देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की संभावना के बारे में राज्यों के मुख्य सचिवों और डीएसजीपी को सचेत करते हुए अलर्ट जारी किया है।

Home Ministry issues alert in fear of heavy violence on poll counting day- India TV Hindi
Home Ministry issues alert in fear of heavy violence on poll counting day Image Source : PTI

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा की आशंका के मद्देनजर बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया । मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कानून एवं व्यवस्था तथा शांति बनाये रखने के लिए कहा है। 

Related Stories

बयान में कहा गया है, ‘‘गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को कल मतगणना के सिलसिले में देश के अलग..अलग हिस्सों में हिंसा भड़कने की आशंका के संबंध में अलर्ट किया है।’’ मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को साथ ही यह भी कहा गया है कि वे स्ट्रांग रुम और मतगणना स्थलों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठायें। 

इसमें कहा गया है, ‘‘यह विभिन्न पक्षों की ओर से मतगणना वाले दिन हिंसा भड़काने और बाधा उत्पन्न करने के लिए किये गए आह्वान और दिये गए बयानों के संबंध में किया गया है।’’ एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि कुछ संगठन और व्यक्तियों ने, विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में, कुछ बयान दिये हैं जिससे हिंसा उत्पन्न होने की आशंका है और इससे मतगणना प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है।’’ लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक हुए थे। मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024