1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कर्ज सस्‍ता करने के लिए बैंक ने MCLR में की 1 महीने में दूसरी बार कटौती

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कर्ज सस्‍ता करने के लिए बैंक ने MCLR में की 1 महीने में दूसरी बार कटौती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 10, 2019 05:16 pm IST,  Updated : May 10, 2019 05:19 pm IST

इस कटौती के बाद बैंक की एक साल के ऋण पर एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.45 प्रतिशत हो गई है।

SBI cuts MCLR by 5 bps across tenors- India TV Hindi
SBI cuts MCLR by 5 bps across tenors Image Source : SBI CUTS MCLR

नई दिल्‍ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती हर अवधि के कर्ज पर ब्याज दर के संबंध में है। नई दर शुक्रवार से ही प्रभावी हो गई है। 

इस कटौती के बाद बैंक की एक साल के ऋण पर एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.45 प्रतिशत हो गई है। एसबीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 10 मई, 2019 से एमसीएलआर से जुड़े सभी कर्जों के ब्याज दर में पांच आधार अंक की कटौती की गई है।  एक महीने में यह दूसरा मौका है जब बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। आरबीआई की अप्रैल में जारी मौद्रिक नीति के बाद भी एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की गई थी। 

New MCLR rate
Image Source : NEW MCLR RATENew MCLR rate

बैंक ने कहा है कि शुक्रवार को एमसीएलआर में की गई कटौती के बाद 10 अप्रैल, 2019 से अब तक होम लोन पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत तक की कमी आई है। एसबीआई ने आरबीआई की मौद्रिक नीति में दर में परिवर्तन के प्रभाव को ग्राहकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए एक मई से एक लाख रुपए  से अधिक के कर्ज और ओवर ड्राफ्ट की दरों को रेपो दर से जोड़ दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा