1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. 'भारत अब आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार सकता है'

'भारत अब आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार सकता है'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 02, 2019 06:53 am IST,  Updated : Apr 02, 2019 06:53 am IST

PM मोदी ने एक चुनावी जनसभा में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसके संबंध में कहा, "अब हम जवाब देना जानते हैं। हम घर में घुसकर उनको मार सकते हैं।"

'भारत अब आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार सकता है'- India TV Hindi
'भारत अब आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार सकता है'

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत अब दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मार सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब दूसरा आतंकी हमला बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।

Related Stories

प्रधानमंत्री ने एक चुनावी जनसभा में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसके संबंध में कहा, "अब हम जवाब देना जानते हैं। हम घर में घुसकर उनको मार सकते हैं।"

एलबी स्टेडियम में आयोजित एक जनसभा में मोदी ने कहा, "वे 40 साल से रोजाना हमें मारते रहे और हम डरकर बैठे रहे कि अगर हम कुछ करेंगे तो हमारा वोट बैंक चला जाएगा। अब बहुत हो गया है। मोदी अब इसे बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।" 

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले मोदी यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तेलंगाना की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में सिकंदराबाद सीट पर जीत दर्ज की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024