1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. India TV CNX Opinion Poll: अभी चुनाव हुए तो किसे चुनेगा गुजरात? देखिए ये ताजा सर्वे

India TV CNX Opinion Poll: अभी चुनाव हुए तो किसे चुनेगा गुजरात? देखिए ये ताजा सर्वे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 07:47 pm IST

India TV-CNX ने ओपिनियन पोल किया है पता लगाने की कोशिश की है कि गुजरात में मौजूदा समय में जनता का मूड क्या है

India TV CNX Opinion Poll on Gujarat - India TV Hindi
India TV CNX Opinion Poll on Gujarat 

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों नें तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कई विपक्षी दल एक जुट होने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उन राज्यों में क्या होगा जहां पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है? इन्हीं राज्यों में एक है भाजपा का सबसे मजबूत किला गुजरात, India TV-CNX ने ओपिनियन पोल किया है पता लगाने की कोशिश की है कि गुजरात में मौजूदा समय में जनता का मूड क्या है। 2014 के लोकसभा चुनाव में तो गुजरात ने भारतीय जनता पार्टी को अपनी सभी 26 लोकसभा सीटें दी थीं।

India TV-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक 3 राज्यों में के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद गुजरात में भी स्थिति कुछ बदली है, सर्वे के मुताबिक गुजरात में अगर अभी चुनाव होते हैं तो कुल 26 सीटों में से 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने का अनुमान है और 2 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं।

India TV CNX Opinion Poll on Gujarat
India TV CNX Opinion Poll on Gujarat 

गुजरात भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ है, 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी और 26 में से 23 सीटें ऐसी थी जहां पर भाजपा के उम्मीदवार को 5 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। पिछली बार भाजपा को गुजरात में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।

ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में कुछ कमी आई है, नवंबर 2018 में जब सर्वे किया गया था तो भाजपा को 55 प्रतिशत और कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान था, दिसंबर में किए गए सर्वे के मुताबिक भाजपा का वोट प्रतिशत तो 55 प्रतिशत पर बने रहने का अनुमान था लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़कर 41 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया था।

यह भी पढ़ें

India TV Election Special: 137 सीटें जहां BJP को हराने के लिए विपक्ष का छूट सकता है पसीना, देखिए ये रोचक विश्लेषण

महाराष्ट्र में BJP-Shivsena ने मिलकर कर दी थी कांग्रेस-NCP को पटखनी, 2014 के आंकड़ों पर एक नजर


2014 जैसे वोट मिले तो बिहार में BJP-JDU पड़ेंगे कांग्रेस और लालू पर भारी, देखिए आंकड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024