नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान की मेरठ से शुरुआत कर दी है। इसके तहत गुरुवार को वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को असम में रहेंगे जहां वह दो विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में आप विभिन्न राजनीतिक हस्तियों को सुन सकेंगे। राजनीति के क्षेत्र की बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें: