नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के तहत 6 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और अब सिर्फ एक फेज की वोटिंग बाकी है। अब अंतिम चरण में सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल पर हैं। जहां मोदी और ममता की जंग चरम पर है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा पटना साहिब जैसी वीवीआईपी सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होना है। 19 मई को होने वाले सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग में विभिन्न राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेंगे। इसी दौरान सियासत से जुड़ी तमाम दिलचस्प खबरें भी हवा में तैरेंगी। सियासत से जुड़ी खबरों और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव 2019 Live Updates: राहुल गांधी ने की इंडिया टीवी से बातचीत, बोले – हम सेना और शहीदों के नाम पर वोट नहीं मांगते
लोकसभा चुनाव 2019 Live Updates: राहुल गांधी ने की इंडिया टीवी से बातचीत, बोले – हम सेना और शहीदों के नाम पर वोट नहीं मांगते
इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
8:30 PM (IST) May 16, 2019
गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया टीवी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने ये भी कि वो शहीदों के नाम पर वोट नहीं मांगते।
-
8:21 PM (IST) May 16, 2019
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: मिथुन कुमार डे, एसडीपीओ डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) और कौशिक दौस, ऑफिस इंचार्ज एमहर्स्ट स्ट्रीट (पश्चिम बंगाल) को छुट्टी पर भेजा। दोनों ही अफसरों को चुनाव तक कोई चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलेगी।
-
7:19 PM (IST) May 16, 2019
पीएम नरेंद्र मोदी – दीदी सुन लो, ये पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है। ये मां भारती का एक अटूट अंग है।
-
7:18 PM (IST) May 16, 2019
पीएम नरेंद्र मोदी – दीदी आपको पीएम पद के सपने देखने की पूरी आजादी है लेकिन हमारे सुरक्षाबलों के खिलाफ गुंडों का इस्तेमाल करने से आपकी विश्वसनियता पर सवाल उठ चुके हैं।
-
7:15 PM (IST) May 16, 2019
पीएम मोदी – आप क्यों ये भूल जाती हैं कि वामदलों ने भी आपके लिए ऐसी ही स्थिति पैदा की थी और उस समय संवैधानिक संस्थाओं ने ही पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए थे। अगर ये संवैधानिक संस्थान और केंद्रीय बल न होते तो आप आज सीएम नहीं होतीं।
-
7:12 PM (IST) May 16, 2019
पीएम मोदी – दीदी अहंकार, वोट बैंकी की पट्टी आंखों से खोल लें। पीएम मोदी ने ये कहा कि घुसपैठिए, तस्कर मौज में हैं और रामभक्त डरकर जीने को मजबूर हैं।
-
7:00 PM (IST) May 16, 2019
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दमदम में आखिरी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी बंगाल को जागीर समझती हैं। ये चुनाव उनके रवैये की वजह से याद किया जाएगा।
-
4:28 PM (IST) May 16, 2019
बालाकोट हमले के बाद राहुल बाबा के गुरु सैम पित्रोदा ने कहा कि कुछ लड़कों की गलती थी तो आतंकवादियों पर बम क्यों गिराए, उनसे बातचीत करनी थी। मैं राहुल बाबा को कहना चाहता हूं कि कान खोल के सुन लो, वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला दागा जाएगा: अमित शाह
-
3:20 PM (IST) May 16, 2019
पीएम ने कहा था कि वे खुद आपके बैंक खाते में 15 लाख रुपये डलवाएंगे और चुनाव के बाद उसी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि यह एक चुनावी जुमला था, क्या आप फिर से उन पर यकीन करेंगे: महाराजगंज में प्रियंका गांधी वाड्रा
-
2:16 PM (IST) May 16, 2019
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विद्यासागर की प्रतिमा बनाएंगे। प्रतिमा बनाने के लिए बंगाल के पास पैसा है। क्या वह 200 साल पुरानी विरासत को वापस दे पाएंगे? हमने सबूत दिया है और आप कहते हैं कि यह काम TMC ने किया है। क्या आपको शर्म नहीं आई? उन्हें इतना झूठ बोलने के लिए उठक-बैठक करनी चाहिए। झूठे। आरोपों को साबित करें अन्यथा हम आपको जेल में डाल देंगे: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
-
2:11 PM (IST) May 16, 2019
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी
इस चुनाव में नामदारों की पार्टी का यूपी में क्या हाल हो गया है ये भी ध्यान रखिए। बांटने और तोड़ने की राजनीति करने वाली पार्टी, वोटकटवा बन गयी है। नामदारों के अहंकार ने ही इतने वर्षों के शासन के बावजूद, देश को इस हाल में बनाए रखा। उनकी सोच है हुआ तो हुआ।
-
2:10 PM (IST) May 16, 2019
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी
सपा-बसपा और कांग्रेस के इन नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को रिमोट कंट्रोल से चलने वाला खिलौना समझ लिया है। चाहे कार्यकर्ता अपमानित महसूस करे, चाहे उसका हौसला टूट जाए, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। एक होता है ‘लीडर’, जो समाज की खुशी के लिए समर्पित होता है, दूसरी तरफ होते हैं ‘डीलर’ जो सत्ता की अपनी कुर्सी के लिए डील करते हैं। सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति करने वाले सपा-बसपा-कांग्रेस के डीलर उत्तर प्रदेश की समझदार जनता को गलत समझने की भूल कर रहे हैं।
-
2:09 PM (IST) May 16, 2019
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी
जमीन पर काम करने वाले सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से जबरदस्ती कहा गया कि हाथ मिलाओ, क्योंकि एयरकंडीशंड कमरों में बैठकर दो लड़कों ने हाथ मिला लिया था। इसके दो साल के भीतर-भीतर ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, अपनी डील तोड़ने के बाद कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि अब हाथ नहीं, एक दूसरे की कॉलर पकड़ो।
-
2:08 PM (IST) May 16, 2019
जब यहां विधानसभा के चुनाव हुए थे, तो कैसे एक दूसरे की धुर विरोधी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील हुई थी। इस डील के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के साथ चलने के लिए मजबूर कर दिया गया था: यूपी के मिर्जापुर में पीएम मोदी
-
2:06 PM (IST) May 16, 2019
कल रात हमें पता चला कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी ताकि हम नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद कोई बैठक न कर सकें। चुनाव आयोग भाजपा का भाई है। पहले यह निष्पक्ष निकाय था, अब देश का हर शख्स कहता है कि यह बीजेपी के हाथों बिक चुका है: मथुरापुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
-
2:05 PM (IST) May 16, 2019
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी
बुआ हो या बबुआ या फिर कांग्रेस के नामदार, यूपी की समझदार जनता को ये लोग सिर्फ जाति में बांटकर देखते हैं। उन्हें लगता है कि वोटर उनकी जागीर है। वो जब चाहेंगे अपनी जागीर एक दूसरे को दे देंगे। ये लोग अपनी कुर्सी की डील में वोटर को ही नहीं, अपने कार्यकर्ताओं को भी भूल जाते हैं।
-
2:04 PM (IST) May 16, 2019
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा
कुछ दिन पहले बुआ के बबुआ यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि भाजपा वालों की बात शौचालय से शुरू होती है और वहीं खत्म होती है। ऐसी बात वही कर सकता है जिसके लिए मां-बहन-बेटियों की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का जरा सा भी महत्व न हो। हमारे लिए शौचालय, माँ-बहन-बेटियों का इज्जत घर है।
-
2:03 PM (IST) May 16, 2019
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा
मुझे वो महामिलावटी गाली दे रहे है जिन्होंने उत्तर प्रदेश को, मिर्जापुर को बारी-बारी से लूटा था। मुझे वो महामिलावटी गाली दे रहे है जिन्होंने मिर्जापुर को नक्सली हिंसा में ढकेल दिया था। मुझे वो महामिलावटी गाली दे रहे हैं जिन्होंने यूपी की खदानो को लूट कर अपनी तिजोरियां भर ली थीं।
-
2:02 PM (IST) May 16, 2019
जैसे-जैसे विरोधियों द्वारा गालियों की डोज बढ़ रही है, जनता मुझ पर अपने प्यार और विश्वास की डोज भी बढ़ाती चल रही है: मिर्जापुर में पीएम मोदी
-
11:19 AM (IST) May 16, 2019
मऊ की रैली में पीएम मोदी ने कहा
कुछ दिन पहले राजस्थान के अलवर में एक दलित बेटी के साथ गैंगरेप किया गया था। वहां बहन जी के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चल रही है। कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को देखते हुए उस दलित बेटी के साथ हुए इस राक्षसी अपराध को छिपाने की कोशिश की
-
11:18 AM (IST) May 16, 2019
मऊ की रैली में पीएम मोदी ने कहा
अब बुआ हो या बबुआ हो, इन लोगों ने खुद को गरीबों से इतना दूर कर लिया है, इन्होने अपने आसपास पैसे की, वैभव की और अपने दरबारियों की इतनी बड़ी दीवार खड़ी कर ली है की अब इन्हें गरीबों का दुःख नजर नहीं आता
-
11:17 AM (IST) May 16, 2019
मऊ की रैली में पीएम मोदी ने कहा
इन लोगों के कुछ जातियों को अपना गुलाम समझ लिया था, 2014 में पहली बार समझने और 2017 में दूसरी बार समझाने के बाद उत्तर प्रदेश के लोग 2019 में अच्छे से समझाने जा रहे हैं कि जातियां किसी की गुलाम नहीं हैं
-
11:16 AM (IST) May 16, 2019
मऊ की रैली में पीएम मोदी ने कहा
मोदी हटाओ का नारा तो महामिलावटियों का बहाना था, असल में इन्हें अपने अपने भ्रष्टाचार के पाप को छुपाना था, इसलिए ये कोशिश कर रहे हैं कि देश में जैसे-तैसे खिचड़ी सरकार बन जाए। ये एक मजबूर सरकार चाहते थे, जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से ब्लैकमेल कर सकें
-
11:16 AM (IST) May 16, 2019
मऊ की रैली में पीएम मोदी ने कहा
देश इन महामिलावटी लोगों की सच्चाई पहले दिन से जानता है कि मोदी हटाना तो मात्र एक बहाना था साल में इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छिपाना था
-
11:15 AM (IST) May 16, 2019
मऊ की रैली में पीएम मोदी ने कहा
वो महामिलावटी जो महीनेभर पहले तक मोदी हटाओ का राग अलाप रहे थे, वो आज बौखलाए हैं। उनकी पराजय पर देश ने मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश ने तो इनका सारा गुणा गणित ही बिगाड़ दिया है
-
10:32 AM (IST) May 16, 2019
मोदी-शाह के सामने चुनाव आयोग का सरेंडर, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट मोदी कोड ऑफ मिसकंडक्ट बना : रणदीप सुरजेवाला
-
10:32 AM (IST) May 16, 2019
बीजेपी द्वारा लोकतंत्र का चीरहरण होता देखता रहा चुनाव आयोग: रणदीप सुरजेवाला
-
10:31 AM (IST) May 16, 2019
मोदी की रैलियों की वजह से चुनाव आयोग ने बैन लगाने में देरी की: रणदीप सुरजेवाला
-
10:01 AM (IST) May 16, 2019
मायावती ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा मोदी की आज दो रैलियां थीं इसलिए रात दस बजे से लगाया प्रचार पर बैन।
-
7:01 AM (IST) May 16, 2019
वाराणसी में आज महागठबंधन की रैली। मायावती, अखिलेश यादव और अजित सिंह एक मंच पर होंगे मौजूद। पीएम मोदी पर साधेंगे निशाना।
-
7:00 AM (IST) May 16, 2019
राजस्थान के अलवर गैगरेप पीड़ित परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी। सुबह साढ़े नौ बजे थानागाजी जाकर करेंगे मुलाकात।
-
6:59 AM (IST) May 16, 2019
राहुल गांधी का पटना में आज रोड शो। मोईनुल हक स्टेडियम से नाला रोड चौराहा तक होगा राहुल का रोड शो। रोड शो से पहले यूपी के कुशीनगर और पटना के पास बिक्रम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
-
6:59 AM (IST) May 16, 2019
प्रियंका गांधी की भी आज यूपी में रैली। महाराजगंज के इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को करेंगी सम्बोधित।
-
6:58 AM (IST) May 16, 2019
गोरखपुर में रोड शो के अलावा अमित शाह की यूपी में चार रैलियां। महाराजगंज, बलिया, फेफना और देवरिया में जनसभा को करेंगे संबोधित।
-
6:58 AM (IST) May 16, 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में रोड शो करेंगे। टाउन हॉल से विजय चॉक तक होगा रोड शो। बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन के लिए मांगेंगे वोट ।
-
6:58 AM (IST) May 16, 2019
पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ 5 रैलियां। यूपी के घोसी, चंदौली और मिर्जापुर में जनसभा। पश्चिम बंगाल के लक्ष्मीकांतपुर और दमदम में रैलियां।
-
6:57 AM (IST) May 16, 2019
ममता अपनी शुक्रवार को होने वाली सभी रैलियों को आज ही करेंगी। पीएम मोदी की रैली से पहले मथुरापुर में ममता 1 बजे करेंगी रैली। शाम को कोलकाता में रोड शो भी करेंगी ममता।
-
6:56 AM (IST) May 16, 2019
आयोग ने कहा- आज रात 10 बजे के बाद से कोई भी ना तो चुनावी रैली करेगा और ना ही रैली में शामिल होगा
-
6:55 AM (IST) May 16, 2019
चुनाव आयोग ने 19 घंटे पहले ही प्रचार पर लगाई रोक। अब कल शाम की बजाय आज रात 10 बजे ही थम जाएगा प्रचार।