1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बिना दूल्हे की ‘बारात’ है ‘महागठबंधन’: मनोहर लाल खट्टर

बिना दूल्हे की ‘बारात’ है ‘महागठबंधन’: मनोहर लाल खट्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 06:53 pm IST

विपक्ष के ‘महागठबंधन’ पर हमला करते हुये हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को इसे बिना दूल्हे की एक ‘बारात’ करार दिया।

Manohar Lal Khattar- India TV Hindi
Manohar Lal Khattar

चंडीगढ़: विपक्ष के ‘महागठबंधन’ पर हमला करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को इसे बिना दूल्हे की एक ‘बारात’ करार दिया। पलवल जिले में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले औरंगाबाद गांव में भाजपा के एक ‘विजय संकल्प’ रैली में उन्होंने दावा किया कि हर कोई राहुल गांधी, मायावती, चंद्रबाबू नायडू और ममता बनर्जी की वास्तविकता को जानता है।

वे सभी ‘‘विपक्ष के शिविर से प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदार हैं जो एक व्यक्ति के नाम पर आम सहमति पर पहुंचने में विफल रहे।‘‘ खट्टर ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुये कहा, ‘‘यह बिना दूल्हे की एक बारात है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान गरीबों और दलितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024