1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी को चैलेंज, कहा गलत साबित हुए तो कान पकड़कर लगानी होगी 100 उठक-बैठक

ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी को चैलेंज, कहा गलत साबित हुए तो कान पकड़कर लगानी होगी 100 उठक-बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2019 05:03 pm IST,  Updated : May 09, 2019 05:07 pm IST

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी कोल माफिया को लेकर लगाए गए आरोप सिद्ध करने का चैलेंज दिया है और कहा है कि प्रधानमंत्री के लगाए हुए आरोप झूठे साबित हुए तो उन्हें कान पकड़कर 100 बार उठक-बैठक लगानी होगी

Mamta Banerjee Challenges PM Modi- India TV Hindi
Mamta Banerjee Challenges PM Modi and says, If you are lying, you have to hold your ears and do a hundred sit ups before public

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी कोल माफिया को लेकर लगाए गए आरोप सिद्ध करने का चैलेंज दिया है और कहा है कि प्रधानमंत्री के लगाए हुए आरोप झूठे साबित हुए तो उन्हें कान पकड़कर 100 बार उठक-बैठक लगानी होगी।

ममता बनर्जी ने कहा ‘’मैं तुम्हें चुनौती देती हूं, अगर तुम यह साबित कर दो कि हमारे में से कोई कोल माफिया से जुड़ा हुआ है तो मैं अपने सभी 42 उम्मीदवारों को वापस ले लूंगी, अगर तुम झूठ बोल रहे हो तो तुम्हें अपने कान पकड़कर जनता के सामने 100 उठक-बैठक करनी होगी।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया था कि वह राज्य के कोल खनन क्षेत्र में कोल माफिया को बढ़ावा दे रही है और कोल खनन क्षेत्र के मजदूरों को उनके मेहनताने से वंचित रख रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024