1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. North West Delhi Lok Sabha Chunav Results 2019: हंसराज हंस ने सबको पछाड़ते हुए 366102 के अंतर से जीत दर्ज की

North West Delhi Lok Sabha Chunav Results 2019: हंसराज हंस ने सबको पछाड़ते हुए 366102 के अंतर से जीत दर्ज की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 09:36 am IST,  Updated : May 23, 2019 11:24 pm IST

उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से 2014 में बीजेपी के उदित राज सांसद बने थे। इस बार बीजेपी ने गायक हंसराज हंस को उतारा है। टिकट कटने से नाराज उदित राज अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

North West Delhi Election Results- India TV Hindi
North West Delhi Election Results

North West Lok Sabha Chunav Results 2019​: उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से 2014 में बीजेपी के उदित राज सांसद बने थे। इस बार बीजेपी ने गायक हंसराज हंस को उतारा है। टिकट कटने से नाराज उदित राज अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इस सीट से कांग्रेस ने राजेश लिलोथिया को और आम आदमी पार्टी ने गगन सिंह रंगा को मैदान में उतारा है। 2014 के चुनाव में राजधानी की सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। 

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के हंसराज हंस ने 366102 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत नरेला, बादली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किरारी, सुल्तान पुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोल पुरी, रोहिणी, नागलोई, मंगोलपुरी और रोहिणी इलाके आते हैं। 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी के उदित राज 6,29,860 वोटों के साथ जीते थे। वहीं 5,23,058 वोटों के साथ आम आदमी पार्टी की राखी बिड़लान दूसरे स्थान पर रही थीं जबकि कांग्रेस की कृष्णा तीरथ 1,57,468 तीसरे नंबर पर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024