1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राहुल गांधी 10 अप्रैल को भरेंगे अमेठी से पर्चा, सोनिया 11 को रायबरेली से करेंगी नामांकन

राहुल गांधी 10 अप्रैल को भरेंगे अमेठी से पर्चा, सोनिया 11 को रायबरेली से करेंगी नामांकन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2019 11:18 am IST,  Updated : Apr 05, 2019 11:18 am IST

उत्तर प्रदेश की दो हाईप्रोफाइल सीटों अमेठी और रायबरेली पर पूरे देश की निगाहें होंगी। 10 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पर्चा दाखिल करेंगे। राहुल इससे पहले गुरुवार को केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Rahul Gandhi (FilePhoto) - India TV Hindi
Rahul Gandhi (FilePhoto)  Image Source : FILE PHOTO

उत्‍तर प्रदेश की दो हाईप्रोफाइल सीटों अमेठी और रायबरेली पर पूरे देश की निगाहें होंगी। 10 अप्रैल को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पर्चा दाखिल करेंगे। राहुल इससे पहले गुरुवार को केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इसके साथ ही 11 अप्रैल को यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी भी अपनी सीट रायबरेली से नामांकन दर्ज करेंगी। कांग्रेस की पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपनी मां और भाई के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगी। 

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनावों की तरह ही बीजेपी ने स्‍मृति ईरानी को राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा है। अमेठी सीट पर पिछली बार स्मृति ईरानी करीब एक लाख वोटों से हारी थीं। इस बार राहुल वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में ईरानी इसे चुनाव में बड़ा मुद्दा बना रही हैं। बीजेपी का कहना है कि राहुल डर गए हैं, उन्हें लग रहा है कि इस बार अमेठी से उनकी हार पक्की है इसलिए एक और सीट से भाग्य आजमा रहे हैं।

पांच साल में 9.4 करोड़ से बढ़कर 15.88 करोड़ हुई संपत्ति 

कल राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से पर्चा दाखिल किया है। जिसमें उन्‍होंने 15.88 करोड़ रुपये की संपत्ति की घो‍षणा की है। 2014 के चुनावों में उन्होंने कुल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपये घोषित की थी। हलफनामा दिखाता है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उन पर 72 लाख रुपये की देनदारी है। गांधी के पास चल संपत्ति पांच करोड़ 80 लाख 58 हजार 799 रुपये है और अचल संपत्ति दस करोड़ आठ लाख 18 हजार 284 रुपये है। उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये 88 लाख 77 हजार 83 रुपये है। उन्होंने घोषणा की है कि उनके खिलाफ पांच मामले लंबित हैं। हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ दो मामले महाराष्ट्र में लंबित हैं और एक-एक मामला झारखंड, असम और नयी दिल्ली में लंबित है। 

  • कांग्रेस प्रमुख के पास 40 हजार रुपये नकदी है, विभिन्न बैंकों में उनके 17.93 लाख रुपये जमा हैं। 
  • गांधी ने 5.19 करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों के बांड, डिबेंचर और शेयरों में लगा रखे हैं। उनके पास 333.3 ग्राम सोना भी है। 
  • दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में उनके पास पैतृक खेती भी है। हलफनामे में दिखाया गया है कि गांधी के पास गुरुग्राम में दो कार्यालय हैं। 
  • हलफनामे में दिखाया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में उनकी कुल आय एक करोड़ 11 लाख 85 हजार 570 रुपये थी। 
  • गांधी ने घोषणा की है कि उनके आय का स्रोत सांसद के वेतन, रॉयल्टी आय, किराये से आय, बांड से मिले ब्याज, डिविडेंड और म्युचुअल फंड से मिलने वाला पूंजी है। 
  • कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि उन्होंने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनीटी कॉलेज से एम. फिल (डेवलपमेंट स्टडीज) किया है। 
  • हलफनामे में बताया गया है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और एसपीजी सुरक्षा प्राप्त होने के कारण उन्हें एसपीजी के वाहन में घूमना पड़ता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024