1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान सरकार का ऐलान, मतदान के दिन रहेगी छुट्टी

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान सरकार का ऐलान, मतदान के दिन रहेगी छुट्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2019 03:38 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 03:38 pm IST

राजस्थान सरकार ने आम चुनाव के मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित की घोषणा की है। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरण में 29 अप्रैल व छह मई को होना है।

voters- India TV Hindi
voters

जयपुर: राज्य सरकार ने आम चुनाव के मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित की घोषणा की है। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरण में 29 अप्रैल व छह मई को होना है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत सम्बद्ध लोकसभा क्षेत्र के कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

वित्त विभाग के निदेशक (बजट) शरद मेहरा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दिवस 29 अप्रैल (सोमवार) को टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, कोटा एवं झालावाड़- बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार दूसरे चरण के मतदान दिवस छह मई (सोमवार) को गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली- धौलपुर, दौसा एवं नागौर निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024