पटना। लोकसभा चुनाव में इसबार भाजपा ने 2014 से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर कब्जा किया। इन सीटों में से एक सीट थी पटना साहिब की सीट। पटना साहिब लोकसभा सीट पर भाजपा के तरफ से केंद्र सरकार में मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद मैदान में थे, जबकि उनके सामने थे भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा। यहां रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को 2 लाख 84 हजार वोटों से हरा दिया।
Related Stories
शुक्रवार को रविशंकर प्रसाद ने बात की इंडिया टीवी से। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्तओं को देते हुए कहा, “पटना महानगर और पटना जिला भाजपा प्रभावित है। हर मतदाता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चहता था। पटना साहिब का पॉलिटिकल अकाउंट सेटल हो गया। विजय इस मामले में महत्वपूर्ण है कि हमारे कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रहा।”
‘आशा बनाम अवसरवाद का था चुनाव’
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है। पूरा देश उनको पीएम बनाना चहता था। ये आशा बनाम अवसरवाद का चुनाव था। देश जागता है, जगाने वाला होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वो अब भी शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं लेंगे
महागठबंधन को कैसे मात दी?
महागठबंधन को चुनाव में हराने के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, “इस चुनाव के महत्व को आप समझिए। हर उम्मीदवार 2 लाख से अधिक से जीता है। ये 1977 और 1984 से अधिक की विजय है। इस बार पीएम मोदी ने अपने काम से आशा जताई। देश की जनता ने एक मैसेज दिया है मोदी जी के हाथ में देश सुरक्षित है और आगे बढ़ेगा।”