1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. महागठबंधन ने बदला PM मोदी के खिलाफ वाराणसी का प्रत्याशी, जानिए अब किसे मिला टिकट

महागठबंधन ने बदला PM मोदी के खिलाफ वाराणसी का प्रत्याशी, जानिए अब किसे मिला टिकट

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 04:39 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) ने सेना में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण बर्खास्त किए गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

Samajwadi Party pits sacked BSF jawan Tej Bahadur Yadav...- India TV Hindi
Samajwadi Party pits sacked BSF jawan Tej Bahadur Yadav against PM Modi in Varanasi

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने सेना में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण बर्खास्त किए गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने वाराणसी सीट से शालिनी यादव के स्थान पर तेज बहादुर को प्रत्याशी बनाया है। 

तेज बहादुर ने सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भी दाखिल कर दिया है। इससे पहले वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर चुके थे। तेज बहादुर ने पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा ''हमने दोबारा सपा के चुनाव चिन्ह के साथ पर्चा दाखिल किया है।’’ सपा द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव का टिकट काट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी से ही पूछें तो बेहतर है।

मालूम हो बीएसएफ के जवान रहे तेज बहादुर पिछले साल जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों को खराब खाना दिए जाने की शिकायत वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद चर्चा में आए थे। उन्हें झूठे आरोप लगाने के आरोप में जुलाई 2018 में बर्खास्त कर दिया गया था। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024