1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र: बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस और NCP के वरिष्ठ नेता

महाराष्ट्र: बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस और NCP के वरिष्ठ नेता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2019 05:42 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 05:44 pm IST

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और राकांपा के विजयसिंह मोहिते पाटिल के बेटों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब ये दोनों नेता भी भगवा दल में शामिल हो सकते हैं।

BJP supporters during an election rally- India TV Hindi
BJP supporters during an election rally

मुम्बई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और राकांपा के विजयसिंह मोहिते पाटिल के बेटों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब ये दोनों नेता भी भगवा दल में शामिल हो सकते हैं। बुधवार को उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता आगामी दिनों में राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि विखे पाटिल 12 अप्रैल को अहमदनगर में भाजपा में शामिल हो सकते हैं वहीं मोहिते पाटिल के 17 अप्रैल को सोलापुर जिले के अकलुज में भगवा दल में शामिल होने की संभावना है। विखे पाटिल वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

विखे पाटिल के पुत्र सुजॉय पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए जब कांग्रेस के सहयोगी राकांपा ने उनके लिए अहमदनगर सीट छोड़ने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें भगवा दल से टिकट मिल गया। सोलापुर जिले की माढा सीट से राकांपा के निवर्तमान सांसद मोहिते पाटिल शरद पवार नीत पार्टी में दरकिनार किए जाने से कथित तौर पर नाराज हैं।

पहले उन्हें माढा से टिकट नहीं दिया गया क्योंकि पवार ने खुद ही वहां से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बहरहाल, पवार ने बाद में घोषणा की कि वह चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024