Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि, हमारे लिए पवित्र भूमि: प्रियंका गांधी

अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि, हमारे लिए पवित्र भूमि: प्रियंका गांधी

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 10, 2019 05:01 pm IST, Updated : Apr 10, 2019 05:01 pm IST

राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अमेठी उनके पिता राजीव गांधी की कर्मभूमि थी और पूरे परिवार के लिए पवित्र भूमि है...

Congress President Rahul Gandhi flanked by party General...- India TV Hindi
Congress President Rahul Gandhi flanked by party General Secretary Priyanka Gandhi Vadra, her husband Robert Vadra and their children, embark on a roadshow, before filing the nomination papers for Amethi Lok Sabha seat

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी उनके पिता राजीव गांधी की कर्मभूमि थी और पूरे परिवार के लिए पवित्र भूमि है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है।’’

राहुल गांधी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुंशीगंज से गौरीगंज तक तीन किलोमीटर का रोड शो किया।

गांधी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। वह इससे पहले केरल के वायनाड से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वह तीन बार से अमेठी से लोकसभा सदस्य हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement