1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मोदी पर दिए 'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर फंसे राहुल, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

मोदी पर दिए 'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर फंसे राहुल, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2019 11:58 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 12:03 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'चौकीदार चोर है' वाले बयान को लेकर राहुल गांधी फंसते नज़र आ रहे हैं।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'चौकीदार चोर है' वाले बयान को लेकर राहुल गांधी फंसते नज़र आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए आरोपों में कोर्ट को शामिल करने पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है। बता दें कि राहुल ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि सुप्रीम कोर्ट भी मानता है कि चौकीदार चोर है। 

इस मामले में भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि हम ये साफ कर देते हैं कि कोर्ट ने कभी ये नहीं कहा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई होगी। 

आज इस मामले में मीनाक्षी लेखी की तरफ से दायर याचिका पर मुकुल रोहतगी ने दलील दी। जिस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम राहुल गांधी से जवाब मांगेंगे। दूसरे जजों ने भी सहमति जताई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024