1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. पश्चिम बंगाल: TMC MP अनुपम, कांग्रेस MLA दुलाल और CPI MLA खगेन BJP में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल: TMC MP अनुपम, कांग्रेस MLA दुलाल और CPI MLA खगेन BJP में हुए शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 06:04 pm IST

लोकसभा चुनावों की तारिखों के ऐलान के बाद कई नेताओं का दल-बदल अभियान जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को तीन नाम और शामिल हो गए।

Trinamool Congress MP Anupam Hazra, Congress MLA Dulal...- India TV Hindi
Trinamool Congress MP Anupam Hazra, Congress MLA Dulal Chandra Bar and CPM MLA Khagen Murmu joins BJP

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों की तारिखों के ऐलान के बाद कई नेताओं का दल-बदल अभियान जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को तीन नाम और शामिल हो गए। इन तीन नामों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित सांसद अनुपम हजारा, कांग्रेस विधायक दुलाल चंद्र बर और सीपीएम विधायक खगेन मुर्मू है। इन तीनों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। 

Related Stories

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य में लोकसभा की सभी 42 सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए 10 मौजूदा सांसदों का नाम काट दिया। उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि उनके पास ऐसी सूचनाएं हैं कि ‘‘वीवीआईपी’’ मतदाताओं को घूस देने के लिए हेलिकॉप्टरों और चार्टर्ड विमानों के जरिए धन पहुंचा रहे हैं। 

सूची जारी करते हुए बनर्जी ने राफेल सौदे, कृषि संकट और रोजगार के घटते अवसरों सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि सूची में पार्टी के जिन सांसदों के नाम नहीं हैं, उन्हें पार्टी के काम में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूची में 41 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ओडिशा, असम, झारखंड, बिहार और अंडमान में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024