1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प. बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या, नादिया में अज्ञात लोगों ने गोली मारी

प. बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या, नादिया में अज्ञात लोगों ने गोली मारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2019 11:27 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 07:45 am IST

तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत बिस्वास की नादिया जिले में शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Satyajit Biswas- India TV Hindi
Satyajit Biswas Image Source : FACEBOOK

कृशनगर (पश्चिम बंगाल): तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत बिस्वास की नादिया जिले में शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह वारदात तब हुई जब बिस्वास हंसखाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फूलबारी में सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। बताया जाता है जिस जगह पर बिस्वास को गोली मारी जगह वहां अंधेरा था। बिस्वास को काफी नजदीक से गोली मारी गई है। 

पुलिस ने बताया कि कृशनगर विधानसभा से विधायक बिस्वास को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  उधर इस हत्या के लिए टीएमसी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है जबकि बीजेपी का कहना है कि ये हत्या टीएमसी की आपसी गुटबाजी की लड़ाई का नतीजा है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत