1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. उपेंद्र कुशवाहा 5 में से खुद 2 सीटों पर लड़ेंगे चनाव, जारी की प्रत्याशियों की सूची

उपेंद्र कुशवाहा 5 में से खुद 2 सीटों पर लड़ेंगे चनाव, जारी की प्रत्याशियों की सूची

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 06:42 pm IST

खुद उपेंद्र कुशवाहा 5 में से 2 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। RLSP की तरफ से जारी की गई सूची के मुताबिक पश्चिमी चम्पारण लोकसभा सीट से बृजेश कुमार कुशवाहा को टिकट दिया गया है

Upendra Kushwaha's RLSP announces list of 5 candidates for Lok Sabha Elections- India TV Hindi
Upendra Kushwaha's RLSP announces list of 5 candidates for Lok Sabha Elections

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) ने बिहार में अपने पांचों प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। खुद उपेंद्र कुशवाहा 5 में से 2 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। RLSP की तरफ से जारी की गई सूची के मुताबिक पश्चिमी चम्पारण लोकसभा सीट से बृजेश कुमार कुशवाहा को टिकट दिया गया है जबकि पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से आकाश कुमार सिंह प्रत्याशी होंगे। जमूई लोकसभा सीट से भूदेव चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Upendra Kushwaha's RLSP announces list of 5 candidates for Lok Sabha Elections
Upendra Kushwaha's RLSP announces list of 5 candidates for Lok Sabha Elections

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने लिए काराकाट और उजियारपुर लोकसभा सीट रखी है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP ने  बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वीआईपी, हम और वाम दलों के साथ मिलकर महागठबंधन किया है। महागठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल 19, कांग्रेस 9, RLSP 5, VIP और हम 3-3 और वाम दलों को 1 सीट दी गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024