Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. उत्तर प्रदेश के एक-एक वोट का हिसाब, जानें किस पार्टी को मिले कितने वोट

उत्तर प्रदेश के एक-एक वोट का हिसाब, जानें किस पार्टी को मिले कितने वोट

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 24, 2019 11:44 am IST, Updated : May 24, 2019 03:45 pm IST

चुनाव नतीजों के अखिलेश यादव को पिता मुलायम सिंह की वह बात भी याद आ रही होगी, जो उन्होंने गठबंधन के दौरान कही थी।

उत्तर प्रदेश के एक-एक वोट को हिसाब, जानें किस पार्टी को मिले कितने वोट- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के एक-एक वोट को हिसाब, जानें किस पार्टी को मिले कितने वोट

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर सुनामी आई है और उस सुनामी का नाम है ‘नरेंद्र मोदी’। उत्तर प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनाव में 80 में से 71 सीटों पर जीत के 5 साल बाद देश की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य ने मोदी सुनामी को फिर महसूस किया। इस बार भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं उसकी सहयोगी अपना दल को भी 2 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर प्रदिद्वंद्वी एसपी-बीएसपी-आरएलडी का महागठबंधन सिर्फ 15 (बीएसपी 10 और एसपी 5) और कांग्रेस 1 सीटों पर सिमट गई।

Related Stories

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 49.6 प्रतिशत वोट शेयर और 4 करोड़ 28 लाख 57 हजार 221 वोट हासिल हुए। दूसरी ओर बीएसपी को 19.26 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 करोड़ 66 लाख 58 हजार 917 वोट मिले थे।

वहीं एसपी को 17.96 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 करोड़ 55 लाख 33 हजार 620 वोट और आरएलडी को 1.67 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 14 लाख 47 हजार 363 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 6.31 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 54 लाख 57 हजार 269 वोट हासिल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के एक-एक वोट को हिसाब, जानें किस पार्टी को मिले कितने वोट

उत्तर प्रदेश के एक-एक वोट को हिसाब, जानें किस पार्टी को मिले कितने वोट

यदि हम 2014 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो उस दौरान बीजेपी को 42.3 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। इस लिहाज से पार्टी ने इस बार अपने वोट शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा का इजाफा किया है। वहीं एसपी-बीएसपी के साथ कांग्रेस का वोट शेयर पहले से घट गया है। 

एसपी को पिछली बार 22.20, बीएसपी को 19.60 और कांग्रेस को 7.50 प्रतिशत वोट मिले थे। यानी एसपी को इस बार 4 फीसदी और कांग्रेस को 1 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बीएसपी कुछ हद तक वोट बैंक बचाने में कामयाब रही लेकिन उसे भी दशमलव 34 प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ा है।

चुनाव नतीजों के अखिलेश यादव को पिता मुलायम सिंह की वह बात भी याद आ रही होगी, जो उन्होंने गठबंधन के दौरान कही थी। मुलायम ने बीएसपी से गठबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'उन्होंने (अखिलेश यादव) मायावती के साथ आधी सीटों पर गठबंधन किया है। आधी सीटें देने का आधार क्या है? अब हमारे पास केवल आधी सीटें रह गई हैं। हमारी पार्टी कहीं अधिक दमदार है।' उनकी यह बात सही साबित हुई है और गठबंधन में सबसे बड़ा नुकसान एसपी को ही हुआ है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement