1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. राजनाथ सिंह ने पूछा- मोदी को बालाकोट हमले का श्रेय क्यों नहीं मिलना चाहिए?

राजनाथ सिंह ने पूछा- मोदी को बालाकोट हमले का श्रेय क्यों नहीं मिलना चाहिए?

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 12:59 pm IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पूछा कि अगर पाकिस्तान के विभाजन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रेय दिया जा सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालाकोट हवाई हमले के लिए श्रेय क्यों नहीं मिलना चाहिए।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

अहमदाबाद: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पूछा कि अगर पाकिस्तान के विभाजन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रेय दिया जा सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालाकोट हवाई हमले के लिए श्रेय क्यों नहीं मिलना चाहिए। सिंह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे। शाह दिन में गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी सेनाओं की वीरता थी कि उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में विभाजित किया। एक पाकिस्तान रहा जबकि दूसरा बांग्लादेश बना।’’ सिंह ने कहा, ‘‘युद्ध के बाद हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में इंदिरा गांधी की तारीफ की। देशभर में उनकी तारीफ की गई।’’

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘‘जब हमारे 40-42 सीआरपीएफ जवानों ने फिदायीन हमले में जान गंवा दी तो मोदी जी ने हमारी सेनाओं को पूरी छूट दे दी।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘अगर 1971 में पाकिस्तान के विभाजन का श्रेय इंदिरा गांधी को मिल सकता है तो मोदी जी ने बालाकोट में जो किया उसका श्रेय उन्हें क्यों नहीं मिलना चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024