1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोहर पर्रिकर ने एयर स्ट्राइक में भी निभाई थी भूमिका, गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

मनोहर पर्रिकर ने एयर स्ट्राइक में भी निभाई थी भूमिका, गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2019 08:46 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 08:46 pm IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि उरी में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हम 2-3 लोगों को बुलाया, पर्रिकर जी के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था, उन्होंने उरी के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पूरी रात बैठकर ऑपरेशन का जायजा लेते रहे।

Manohar Parrikar also played a crucial role in 2 air strikes says Rajnath Singh in Goa- India TV Hindi
Manohar Parrikar also played a crucial role in 2 air strikes says Rajnath Singh in Goa

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर इस साल 26 फरवरी को जो एयर स्ट्राइक की थी उसमें पूर्व रक्षामंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर ने भी भूमिका निभाई थी। गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने यह बयान गोवा में मनोहर पर्रिकर की याद में आयोजित की गई शोक सभा में दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उरी में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हम 2-3 लोगों को बुलाया, पर्रिकर जी के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था, उन्होंने उरी के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पूरी रात बैठकर ऑपरेशन का जायजा लेते रहे। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आप लोगों में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि पर्रिकर जी ने एयर स्ट्राइक के दौरान भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री थे लेकिन उसके बाद गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए उन्हें गोवा वापस भेज दिया गया था, इसके बाद कैंसर की वजह उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने लगा और बीते 17 मार्च को पर्रिकर जी का स्वर्गवास हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत