1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ममता का मोदी के निजी जीवन पर हमला, 'आप अपनी बीवी का ख्याल नहीं रखते लोगों का कैसे रखेंगे'

ममता का मोदी के निजी जीवन पर हमला, 'आप अपनी बीवी का ख्याल नहीं रखते लोगों का कैसे रखेंगे'

 Published : Apr 06, 2019 02:56 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 02:56 pm IST

लोकसभा चुनावों के प्रचार में व्यक्तिगत हमले और भी तेज हो गए हैं। कोलकाता में एक रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत जीवन पर हमला बोला है।

Mamata Banerjee- India TV Hindi
Mamata Banerjee

लोकसभा चुनावों के प्रचार में व्‍यक्तिगत हमले और भी तेज हो गए हैं। कोलकाता में एक रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्‍यक्तिगत जीवन पर हमला बोला है। ममता ने मोदी के पारिवारिक जीवन पर तंज कसते हुए कहा है कि आप अपनी बीवी का ख्याल नहीं रखते। लोगों का ख्याल कैसे रखेंगे। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री के व्‍यक्तिगत जीवन पर टिप्‍पणियां की गई थीं। 

बता दें लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री कई बार पश्चिम बंगाल में कुप्रशासन को लेकर हमला बोल चुके हैं। वहीं ममता बनर्जी भी भाजपा की नीतियों को लेकर सरकार को घेरती रही हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब ममता ने मोदी पर व्‍यक्तिगत हमला गया है। 

मोदी को हराने पर सरकार बनाने में नेतृत्‍व करेंगी ममता 

आज रैली के दौरान ममता बनर्जी ने अपनी राजनीतिक महत्‍वाकांक्षा को भी जाहिर कर दिया। रैली के दौरान ममता ने कहा कि मोदी को हराने के बाद नई सरकार के गठन में तृणमूल कांग्रेस ही अग्रणी भूमिका निभाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024