1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. MP: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को बताया बिना दूल्हे की बारात, बोले- जीत का चौका मारेगी BJP

MP: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को बताया बिना दूल्हे की बारात, बोले- जीत का चौका मारेगी BJP

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2018 10:15 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 10:15 pm IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को मध्यप्रदेश में ‘‘बिना दूल्हे की बारात’’ करार दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री...- India TV Hindi
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को मध्यप्रदेश में ‘‘बिना दूल्हे की बारात’’ करार दिया। Image Source : TWITTER/RAJNATH SINGH

सिंगरौली (मध्य प्रदेश): केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को मध्यप्रदेश में ‘‘बिना दूल्हे की बारात’’ करार देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा प्रदेश में विकास और सुशासन की ‘‘पिच पर इस बार फिर जीत का चौका मारेगी।’’ सिंह ने जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर तियरा में आमसभा को सम्बोधित करते हुए ये बातें कहीं। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के वायरल विडियो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस दबाव एवं बंटवारे की राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई नेता छिंदवाडा से तो कोई गुना से अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन, भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता का विश्वास हासिल कर रही है। 

उन्होंने उरी में पाकिस्तान की कायराना हरकत का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमारे पांच सैनिकों की हत्या की जिसके बदले हमने उसको चेतावनी देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक कर सैनिकों की शहादत का बदला लिया। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 के पहले न तो सड़क थी और न ही बिजली आती थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद तेज गति से विकास हुआ है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसा कोई नेता नही है जिसका कोई जनाधार हो। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को विकास और सर्वहारा वर्ग के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की। इससे लोगों के जीवन स्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन कांग्रेस के लोग अपने विकास में लगे रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024