नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकारी इमारतों और जगहों पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) की शाखाओं पर रोक लगा दी जाएगी, इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारियों को भी संघ की शाखाओं में जाने के आदेश को फिर से लागू कर दिया जाएगा, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी अपने घोषणापत्र में यह बात कही है।
Related Stories
घोषणा पत्र में कही इस बात पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सफाई देते हुए कहा है कि RSS एक राजनीतिक संगठन है और कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने जो बात कही है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। पी चिदंबरम ने आगे कहा कि सरकारी कर्मचारी भी जबतक नौकरी में रहते हैं तबतक वह भी खुले तौर पर किसी राजनीतिक संगठन के साथ नहीं जुड़ सकते।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने इसका विरोध किया है, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस का एक ही उद्देश्य दिख रहा है, मंदिर नहीं बनने देंगे, शाखा नहीं चलने देंगे।
चुनावों पर इंडिया टीवी की विशाल कवरेज :
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018