1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. शिवराज का राहुल गांधी पर निशाना, कहा ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंये-काम तो मामा ही आएगा

शिवराज का राहुल गांधी पर निशाना, कहा ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंये-काम तो मामा ही आएगा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 23, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 04:31 pm IST

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 28 नवंबर के बाद कहां रहेंगे, वे देश मे कम रहते हैं और विदेश में ज्यादा, ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंगे, काम तो मामा ही आएगा

Shivraj Singh Chouhan targates Rahul Gandhi by singing song- India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan targates Rahul Gandhi by singing song

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आती जा रही है चुनाव प्रचार और भी तीखा और तेज हो रहा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने हिंदी गाना भी गाया।

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 28 नवंबर के बाद कहां रहेंगे, वे देश मे कम रहते हैं और विदेश में ज्यादा, ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंगे, काम तो मामा ही आएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान को मामा कहकर भी बुलाया जाता है।

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को सीधे एक चरण में मतदान होना है और राज्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधे कांग्रेस की टक्कर है, चुनाव पर्चार के लिए अब राजनीतिक दलों के पास आज के बाद सिर्फ 3 दिन बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024