1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. भाजपा-शिवसेना चुनाव गठबंधन पर दो दिनों में होगी घोषणा: उद्धव ठाकरे

भाजपा-शिवसेना चुनाव गठबंधन पर दो दिनों में होगी घोषणा: उद्धव ठाकरे

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2019 10:31 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 10:31 pm IST

महाराष्ट्र में विधानसभा में चुनाव में भगवा गठबंधन को ‘‘अटल’’ करार दिये जाने के कई दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन की आधिकारिक घोषणा अगले दो दिनों में कर दी जाएगी।

BJP Shiv Sena- India TV Hindi
File Photo Image Source : PTI

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा में चुनाव में भगवा गठबंधन को ‘‘अटल’’ करार दिये जाने के कई दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन की आधिकारिक घोषणा अगले दो दिनों में कर दी जाएगी।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अक्टूबर में होने वाले इस चुनाव के लिए उनकी पार्टी और भाजपा के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने इन सवालों का जवाब भी टाल दिया कि राज्य में राजग के सत्ता में लौटने की स्थिति में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उद्धव ने मुंबई में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वादा किया था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भगवा गठबंधन ‘‘अटल’’ है। उद्धव ने उपनगरीय आवास में राकांपा विधायक अवधूत तटकरे के शिवसेना में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ चीजों पर काम किया जा रहा है। भाजपा और शिवसेना के संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिनों में कर दी जाएगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024